एजुकेशन

SSC Delhi Police & CAPF SI Exam Date 2024: बड़ी खबर: दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ एसआई टियर 2 परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2023, 06:51 PM IST

SSC Delhi Police & CAPF SI Exam Date 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए टियर 2 परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक फेज 2 की परीक्षा दिसंबर के बजाए जनवरी में आयोजित की जाएंगी।

Image

SSC Delhi Police & CAPF SI Exam Date 2024: यहां देखें एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई की एग्जाम डेट

SSC Delhi Police & CAPF SI Exam Date 2024: एसएससी दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC Delhi Police SI Exam Date 2023) खबर हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ के सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए टियर 2 परीक्षा को रीडेशेड्यूल कर (SSC CAPF SI Exam Date 2023) दिया है। टियर 2 परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवार ऑफिशियल साइट पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

SSC Delhi Police & CAPF SI Exam Date : कब होगी टियर 2 की परीक्षा

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुछ अपरिहार्य कारणों से दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर के बजाए 8 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

SSC Delhi Police & CAPF SI Exam Date 2024

  • ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC Delhi Police & CAPF SI Exam Date 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके एग्जाम का शेड्यूल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC Delhi Police SI Exam Date: टियर 1 का रिजल्ट

इस बार दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर टियर 1 की परीक्षा 3 से 6 अक्टूबर 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट 25 अक्टूबर को घोषित किया गया था। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
End of Article