SSC CHT 2025 Paper 2 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) परीक्षा 2025, पेपर II की परीक्षा तिथि बता दी है। आयोग की वेबसाइट पर जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, वर्णनात्मक (Descriptive) पेपर (II) 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है या अर्हता प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं, वे इस कार्यक्रम के अनुसार, तैयारी कर सकते हैं।
SSC CHT 2025: आधिकारिक कार्यक्रम जारी
अधिसूचना के अनुसार, SSC ने CHT परीक्षा, 2025 के आगामी चरण के लिए समय सारिणी को अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम इस प्रकार है:
- परीक्षा का नाम: संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025
- चरण: पेपर II वर्णनात्मक (Descriptive)
- तारीख: 14 दिसंबर 2025
पेपर II में उम्मीदवारों की हिंदी और अंग्रेजी में वर्णनात्मक लेखन क्षमता (Descriptive Writing Ability) के साथ उनकी अनुवाद करने की दक्षता का आकलन किया जाएगा। यह पेपर चयन प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है, और इस चरण में प्रदर्शन ही भर्ती चक्र में आगे ले जाएगी।
SSC CHT 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में 437 पद भरे जाएंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों वाला कंप्यूटर-आधारित पेपर I का आयोजन 12 अगस्त 2025 को किया जाएगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
