एजुकेशन

SSC CHSL Answer Key 2022-23: जारी हुई एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर-की, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 5, 2023, 12:23 AM IST

SSC CHSL Tier II Answer Key 2022-23: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आज जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CHSL Answer Key 2022

Photo : iStock

SSC CHSL Answer Key 2022, SSC CHSL Tier II Answer Key 2022-23: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 2 परीक्षा (SSC CHSL Tier II Exam 2022) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से सीएचएसएल टियर 2 आंसर-की 2022 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL Tier II Exam 2022: कब तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 26 जून को किया गया था। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 4 जुलाई को जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, यदि इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 6 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

How to download SSC CHSL Tier II Answer Key 2022

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates’ Response Sheet(s) of Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination (Tier-II) - 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। इसमें नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एसएससी सीएचएसएल आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों से लोअर डिवीजनल क्लर्क, जूनियर सेक्रेटिएट असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 6 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article