एजुकेशन

SSC CGL Tier 2 Exam: एसएससी ने जारी की सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, इस लिंक से करें चेक

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024: एसएससी ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की व रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ssc.gov.in से इन अपडेट्स को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि​ खबर में डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

Image

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। इन अपडेट्स को एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.gov.in पर जारी किया है। उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024 और SSC CGL Tier 2 Exam Response Sheet चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो जानें स्टेप बाय स्टेप कैसे देखें सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024 Official Notice How to Check

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • Notice Board के नीचे देखें।
  • Combined Graduate Level Examination, 2024 (Tier-II): Uploading of Final Answer Key(s) along with Candidates’ Response Sheet(s) and Marks. पर क्लिक करें।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस परीक्षा का आयोजन 18 से 20 जनवरी, 2025 तक किया था। गौरतलब है कि एसएससी सीजीएल 2024 फाइनल रिजल्ट 12 मार्च को घोषित किया गया था, लेकिन फाइनल आंसर की आज 18 मार्च की शाम को जारी किया गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article