एजुकेशन

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2023: जारी हुई एसएससी टियर 2 की फाइनल आंसर की, एक क्लिक पर करें डाउनलोड

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2023 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2023 Released: एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC CGL Tier 2 Final Answer Key) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल टियर 2) परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर (SSC CGL Final Answer Key 2023) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें इस बार एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षाएं 26 से 27 अक्टूबर 2023 के बीच आयोजित की गई थी। टियर 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा के लिए योग्य थे। वहीं आयोग ने 6 दिसंबर 2023 को रिजल्ट जारी कर दिया था। अब अभ्यर्थी अपनी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2023 Download

  • सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • फाइनल आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key: फाइनल आंसर की करें डाउनलोड

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आज यानी 17 दिसंबर 2023 से 5 जनवरी 2023 तक अपनी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें इसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article