एजुकेशन

SSC Tier 1 Marks 2023: जारी हुए एसएससी सीजीएल परीक्षा के अंक, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 1, 2023, 09:35 AM IST

SSC CGL Tier 1 Marks 2023 released on ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, एसएससी सीजीएल 2023 अंक जारी कर दिए गए हैं। एसएससी ने आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर सीजीएल टियर 1 स्कोरकार्ड जारी किया है। हालांकि उम्मीदवार यहां ​डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

एसएससी सीजीएल परीक्षा के अंक

Staff Selection Commission Combined Graduate Level Examination, SSC CGL 2023 marks: जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने अंकों की जांच कर लें, बता दें, कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर सीजीएल टियर 1 स्कोरकार्ड जारी किया है, हालांकि उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी अंक चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवार एसएससी लॉगिन का उपयोग करके अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अंकों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने एसएससी सीजीएल अंक 13 मार्च, 2023 तक देख सकते हैं।

ऐसे देखें एसएससी सीजीएल टियर 1 के अंक

  • उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर Latest News में देखें
  • अब इस लिंक पर क्लिक करें — new gif Image Important Notice - Combined Graduate Level Examination (Tier-I 2022) - Rescheduling of Period for Marks Data -reg

संबंधित नोटिस यहां से करें चेक - SSC CGL 2023 marks

एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की 2023 27 फरवरी को जारी की गई थी और फाइनल आंसर की के साथ स्कोर जारी किए जाने थे। हालांकि, आयोग ने 28 फरवरी को स्कोर जारी किया।

एसएससी सीजीएल टियर I का परिणाम 9 फरवरी, 2023 को घोषित किया गया था। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 परीक्षा का शिड्यूल यहां से करें चेक

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने हाल ही में SSC CGL Tier 2 परीक्षा के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है, एसएससी सीजीएल 2022 टियर-2 (SSC CGL Tier 2) दिनांक 02 मार्च 2023 से 07 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। - SSC CGL Tier 2 Schedule

बता दें, SSC 1 से 13 दिसंबर, 2022 तक टियर I परीक्षा का आयोजन किया और 9 फरवरी, 2023 को टियर I परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article