SSC CGL Exam 2024: एसएससी सीजीएल एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) परीक्षा का आयोजन सितंबर में आयोजित की गई थी। ऐसे में अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो यहां एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम 2024 डेट, पैटर्न (SSC CGL Exam 2024 Pattern) व सिलेबस सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
SSC CGL Exam 2024: कब होगी टियर 1 परीक्षा
एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट, डिवीजनल अकाउंटेंट, जूनियर स्ट्रैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, पोस्टल असिस्टेंट/सॉटिंग असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट सहित कुल 17727 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा का आयोजन सितंबर में आयोजित की गई थी।
SSC CGL Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी टियर 1 परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से कुल 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 1 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।
SSC CGL Passing Marks 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
