एजुकेशन

SSC CGL Notification 2026 Out: एसएससी सीजीएल 2026 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 22 जून तक आवेदन का मौका

SSC CGL Notification 2026 Out: कर्मचारी चयन आयोग यानी Staff Selection Commission ने एसएससी सीजीएल 2026 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Image

SSC CGL Notification 2026 Out: एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन

SSC CGL Notification 2026 Out: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2026 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने Combined Graduate Level Examination 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 22 जून 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 जून 2026 रात 11 बजे तक निर्धारित की गई है। आयोग ने परीक्षा का संभावित शेड्यूल भी जारी किया है। SSC CGL Tier-1 परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं Tier-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में कराए जाने की संभावना है। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होंगी।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063 भी जारी किया है, जिस पर अभ्यर्थी आवेदन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल को देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक माना जाता है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा मौका है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है।

फॉर्म सुधार का मिलेगा मौका

वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों से आवेदन के दौरान कोई गलती हो जाती है, वे इस अवधि में अपने फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा और योग्यता में कुछ अंतर हो सकता है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

क्या है एसएससी सीजीएल परीक्षा

एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article