SSC CGL 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल यानी (CGL) परीक्षा 2026 के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। SSC CGL में भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी के पद शामिल है। सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आइए अब आपको पदों के विवरण के साथ भर्ती से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी दें।
SSC CGL 2026: भर्ती विवरण
| परीक्षा का नाम | SSC CGL 2026 |
| SSC CGL का पूरा नाम | कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तर |
| आयोजक संस्था | कर्मचारी चयन आयोग |
| परीक्षा का प्रकार | राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा |
| श्रेणी | रिक्तियां |
| SSC CGL रिक्तियां 2026 | 12256 पद |
| रिक्तियां जारी होने की तिथि | 21 मई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CGL 2026: महत्वपूर्ण डेट्स
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत | 21 मई, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22 जून, 2026 (रात 11 बजे) |
| ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 23 जून, 2026 (रात 11 बजे) |
| आवेदन सुधार विंडो | 29 जून से 1 जुलाई, 2026 |
| SSC CGL Tier-I परीक्षा 2026 | अगस्त–सितंबर 2026 |
| SSC CGL Tier-II परीक्षा 2026 | दिसंबर 2026 |
SSC CGL 2026: पदों का विवरण (SSC CGL 2026 Vacancy Details
बता दें कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने सीजीएल 2026 के माध्यम से 12256 पदों की भर्ती निकाली है। यह भर्ती विभिन्न विभागों में, जिसकी जानकारी इस प्रकार है-
| Post Name | Department/Ministry | Group |
| सहायक अनुभाग अधिकारी | केंद्रीय सचिवालय सेवा | Group B |
| सहायक अनुभाग अधिकारी | विदेश मंत्रालय | Group B |
| सहायक अनुभाग अधिकारी | खुफिया ब्यूरो | Group B |
| आयकर निरीक्षक | CBDT | Group C |
| निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) | CBIC | Group B |
| निरीक्षक (परीक्षक) | CBIC | Group B |
| निरीक्षक (निवारक अधिकारी) | CBIC | Group B |
| सहायक प्रवर्तन अधिकारी | प्रवर्तन निदेशालय | Group B |
| उप-निरीक्षक | CBI | Group B |
| उप-निरीक्षक | NIA | Group B |
| कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी | सांख्यिकी मंत्रालय | Group B |
| सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II | भारत के महापंजीयक | Group B |
| लेखा परीक्षक | CGDA/CAG | Group C |
| लेखाकार/कनिष्ठ लेखाकार | विभिन्न विभाग | Group C |
| कर सहायक | CBDT/CBIC | Group C |
| डाक सहायक/छँटाई सहायक | डाक विभाग | Group C |
| उच्च श्रेणी लिपिक | विभिन्न मंत्रालय | Group C |
SSC CGL 2026: कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर SSC CGL 2026 का लिंक नजर आएगा।
स्टेप 3 - दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - वैध मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें।
स्टेप 5 - रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन विवरण के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 6 - अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 7 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 8 - उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाए और उसका प्रिंट आउट भी लें।
SSC CGL 2026: कब होगी परीक्षा
एसएससी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एसएससी सीजीएल प्रथम चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन अगस्त-सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इसमें सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
