एजुकेशन

19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

Image

51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नव नियुक्त युवाओं को संबोधित भी करेंगे। सरकारी जानकारी के अनुसार, रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है जिसका उद्देश्य मिशन मोड में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराना है। अब तक देशभर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि इस पहल से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने में मदद मिली है।

19वां रोजगार मेला देश के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जहां चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इन नियुक्तियों में केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में चयनित उम्मीदवार शामिल होंगे। जिन प्रमुख विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी, उनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत कई अन्य मंत्रालय शामिल हैं। अब तक देशभर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

सरकार के मुताबिक, रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी संस्थानों में मानव संसाधन क्षमता को भी मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले आयोजित रोजगार मेलों में भी युवाओं से संवाद कर चुके हैं और उन्हें देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। सरकारी जानकारी के अनुसार, रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है जिसका उद्देश्य मिशन मोड में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराना है।

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article