एजुकेशन

School Holiday News: 25 मई को इन जिलों में रहेगी स्कूलों की छुट्टी, लोकसभा चुनाव की वोटिंग के चलते आदेश जारी

Schools Will remain closed on 25 May due to Lok sabha election Poll 6th phase: 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान होना है। इसके चलते मतदान वाले जिलों में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

Image

School Holiday on 25 May

Schools Will remain closed on 25 May due to Lok sabha election Poll 6th phase: 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार, 25 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान वाले जिलों में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। 25 मई को स्कूल और कॉलेज, के साथ ही सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जहां छठे चरण के मतदान होना है।

कहां कहां रहेगी स्कूलों की छुट्टी

बिहार (8 सीटें)

वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज एससी, सीवान, महराजगंज।

उत्तर प्रदेश (14 सीटें)

सुल्तानपुर , प्रतापगढ़ , फूलपुर , इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, डुमरियागंज, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर एस.सी, भदोही, श्रावस्ती, बस्ती।

हरियाणा (10 सीटें)

अम्बाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़ जनरल, गुड़गांव, फरीदाबाद।

दिल्ली (सभी 7 सीटें)

चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली।

जम्मू और कश्मीर (एक सीट)

अनंतनाग-राजौरी।

झारखंड (4 सीटें)

गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर, धनबाद।

ओडिशा (6 सीटें)

संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर, कटक।

पश्चिम बंगाल (8 सीटें)

तमलुक, कांथी, घाटल, झारग्राम एसटी, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है उनमें बिहार (8 सीटें), हरियाणा (सभी 10 सीटें), जम्मू और कश्मीर (एक सीट), झारखंड (4 सीटें), दिल्ली (सभी 7 सीटें), ओडिशा (6 सीटें) शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश (14 सीटें) और पश्चिम बंगाल (8 सीटें)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठे चरण यानी 25 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article