एजुकेशन

Schools Closed Today: आज इन जगहों पर बंद रहेंगे स्कूल, सरकारी और प्राइवेट दोनों के लिए आदेश जारी

Schools Closed News: Cyclone Ditwah की वजह से भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए आज 2 दिसंबर को चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश प्रभावित इलाकों के सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों पर लागू होगा

Image

स्कूल बंद

Schools Closed in Chennai, Tiruvallur & Kanchipuram Districts: Cyclone Ditwah भारतीय तट से टकरा गया है, जिसकी वजह से भारी बारिश का अनुमान है। इसी देखते हुए आज 2 दिसंबर को चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश इन इलाकों के सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों पर लागू होगा। तीनों इलाकों में स्कूल के साथ साथ कॉलेज भी बंद रहेंगे।

जिला अधिकारियों ने यह निर्णय इन इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी के बीच एहतियात के तौर पर लिया है।

चेन्नई की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर रोशनी सिद्धार्थ जगड़े ने घोषणा की कि मौसम की चेतावनी के कारण जिले के सभी स्कूल और कॉलेज 2 दिसंबर को छुट्टी पर रहेंगे। तिरुवल्लूर और कांचीपुरम के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरों ने भी ऐसे ही आदेश जारी किए हैं।

प्रभावित इन तीनों जिलों के लोगों से सतर्क रहने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और राज्य सरकार और डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसियों की सलाह से अपडेट रहने की अपील की है। बिगड़ते मौसम से होने वाली किसी भी घटना से निपटने के लिए इमरजेंसी टीमों को तैयार रखा गया है।

बता दें, बीते दिन यानी 1 दिसंबर को, पुडुचेरी के स्कूल (सरकारी और प्राइवेट दोनों) बंद थे। होम और एजुकेशन मिनिस्टर ए नमस्सिवयम ने Cyclone Ditwah के असर से होने वाली भारी बारिश को देखते हुए सावधानी के तौर पर यह फैसला सुनाया।

साइक्लोन दितवाह पर क्या है लेटेस्ट अपडेट

राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट मिनिस्टर के के एस एस आर रामचंद्रन ने कहा कि तमिलनाडु में साइक्लोन दितवाह की वजह से हुई बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। ANI रिपोर्ट के अनुसार, अब तक श्रीलंका में कुल 334 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, क्योंकि अधिकारी राजधानी कोलंबो के कुछ हिस्सों में बढ़ते बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं, क्योंकि साइक्लोन ने तबाही मचाई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article