
Schools Closed Due to Rain : शहर-शहर बारिश का कहर, जानिए कहां-कहां स्कूलों पर असर
Schools Closed Holiday Tomorrow in Delhi, Noida, Gurgaon, Faridabad, Ghaziabad, Meerut, Bihar : जुलाई के पहले हफ्ते में जबरदस्त बारिश की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि कुछ सूबों में स्थानीय प्रशासन ने यह ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (नौ जुलाई, 2023) को सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह ऐलान रविवार को खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने की। आप संयोजक ने बताया, ‘‘पिछले दो दिनों में हुई मूसलाधार बारिश को देखते हुए और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।’’ इस बीच, एनसीआर में आने वाले दिल्ली से सटे हाईटेक शहर गुरुग्राम (हरियाणा में) में भी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई।
School Closed Live News