एजुकेशन

School Holiday News: बिग अपडेट! यूपी के इस जिले के स्कूलों में अब संडे नहीं मंडे रहेगी छुट्टी

School Holiday News, School Closed In Varanasi: सावन मास में वाराणसी के जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला (School Holiday News) लिया है। यहां अब स्कूलों में सोमवार को (School Closed In Varanasi) अवकाश रहेगा। साथ ही रविवार को कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

Image

School Holiday News: यूपी के इस जिले में स्कूलों में संडे नहीं मंडे रहेगा अवकाश

School Holiday News, School Closed In Varanasi: आज यानी 22 जुलाई 2024, सोमवार से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। इस खास मौके पर मंदिर में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ देखने को (School Holiday News) मिलती है। इसे लेकर वाराणसी जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय (School Closed In Varanasi) लिया है। यहां अब स्कूलों में रविवार की जगह सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन के इस निर्णय के बाद सावन माह में सोमवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। हालांकि रविवार को कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है।

School Holiday News: सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

बता दें जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ने वाली भीड़ के चलते लिया गया है। इससे पहले भी पिछले साल सोमवार को स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया था। इस महीने काशी धाम पहुंचने वाले भक्तों के लिए खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर में प्रवेश के लिए दो तीन नए रास्तों चालू करवाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। वायरलेक वॉकी टॉकी सेट बढ़ाए गए हैं।

Varanasi School Holiday News: अगस्त में छुट्टियों की बहार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छात्रों के लिए अगस्त का महीना बेहद खास रहने वाला है। यहां 07 अगस्त, 15 अगस्त, 19 और 26 अगस्त को अवकाश रहेगा। अधिक जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन से जुड़े रहें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article