एजुकेशन

Holi School Holiday 2026: 3 या 4 मार्च, कब बंद रहेंगे स्कूल? होली की छुट्टी को लेकर दूर करें अपना सारा कन्फ्यूजन

Holi School Holiday 2026: होली का त्योहार इस साल 4 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन इस बीच कुछ राज्यों में छुट्टी को लेकर अभिभावकों में बहुत कंफ्यूजन है। पूछा जा रहा है कि होली की छुट्टी 3 की है या 4 मार्च की। आइए जानते हैं कि दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में होली की छुट्टी कब है।

Image

स्कूलों में होली की छुट्टी कब है? (Photo - Canva)

Holi School Holiday 2026: होली का त्योहार बस आने वाला है। रंगों के इस त्योहार को लेकर उत्सुकता बच्चों के लेकर बुजुर्गों यानी हर वर्ग के लोगों में देखने को मिलती है। जहां एक तरह होली को लेकर लोगों में खुशी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरह अभिभावकों में स्कूल की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई है कि 3 या 4 मार्च, कब बंद रहेंगे स्कूल?

बता दें कि इस साल होली 4 मार्च को मनाई जा रही है। उससे एक दिन पहले यानी 3 मार्च को होलिका दहन है। इसी के चलते बच्चों और उनके माता-पिता छुट्टी को लेकर दुविधा में बने हुए हैं। हालांकि होली के दिन देशभर में स्कूल बंद रहते हैं। लेकिन कंफ्यूजन ये है कि 3 तारीख की होली की छुट्टी दी गई है कि 4 तारीख की। बता दें कि कई राज्यों के ऑफिशियल कैलेंडर और लोकल मान्यताओं में अंतर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में छुट्टी को लेकर अलग-अलग अपडेट दिए हुए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में होली की छुट्टी कब है?

दिल्ली-एनसीआर में होली की छुट्टी 4 मार्च 2026 की दी गई है। यानी इस दिन स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही बता दें कि यहां कई बड़े प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 3 मार्च यानी होलिका दहन की भी छुट्टी दी गई है। वहीं कुछ स्कूलों में हाफ-डे भी है।

बिहार में होली की छुट्टी कब है?

बिहार में होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जा रहा है। जिसके अनुसार, यहां होली की छुट्टी भी 4 मार्च की दी गई है। बिहार में होलिका दहन (3 मार्च) और होली दोनों दिनों की छुट्टी है।

उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टी कब है?

उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टी को लेकर लोगों में दुविधा अधिक है। क्योंकि यहां होलिका दहन का अवकाश 2 मार्च को दिया गया है, जबकि होलिका दहन 3 मार्च का है। बता दें कि होली का त्योहार 4 मार्च को है और इस दिन छुट्टी तय है।

राजस्थान में 3 या 4 कब होगी होली की छुट्टी

राजस्थान में होली का उत्सव भव्य रूप से मनाया जाता है। यहां 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

हरियाणा में होली की छुट्टी?

हरियाणा शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, होली की छुट्टी 4 मार्च 2024 की है। यहां 3 मार्च की छुट्टी को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।

पंजाब में होली की छुट्टी?

पंजाब में होली की छुट्टी 4 मार्च को है। यहां त्योहार 4 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। कुछ जिलों में 3 मार्च यानी होलिका दहन की भी छुट्टी दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article