Sarkari Naukri: एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा की आंसर की, इस लिंक से करें चेक
केंद्र व राज्य सरकार मिलकर ढेरों सरकारी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाल रही हैं, ज्यादातर टीचिंग, नाॅन टीचिंग, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यहां से लेटेस्ट सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन, सरकारी नौकरी परिणाम या सरकारी नौकरी कैसे मिले? जैसी जानकारी देख सकते हैं।
Sarkari Naukri, Govt Jobs In India: एमपी पुलिस में जीडी कांस्टेबल की 7090 पदों पर भर्ती चल रही है। यूपी पुलिस में 52000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए कभी भी नोटिफिकेशन आ सकता है, बिहार पुलिस में भी 21000 पदों के आसपास भर्ती चल रही है, इसके अलावा बिहार में शिक्षक भर्ती 1.70 पदों को भरने के लिए चल रही है। राजस्थान में 1900 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर को भरने के लिए नियुक्तियां चल रही हैं।
Sarkari Naukri-Result 2023 - जारी हुई एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा की आंसर की
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से इस अपडेट को चेक करें, या इस लिंक ssc mts tier 1 answer key के जरिये भी एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा की आंसर की चेक व डाउनलोड की जा सकती है।
JUN 28, 2023 23:48 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - SEBI में नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 28, 2023 23:35 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - प्रवर्तन कांस्टेबल पदों के लिए करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश मे हैं तो यूपी कांस्टेबल पदों के लिए 7 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 28, 2023 23:12 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट और एमटीएस परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा।
JUN 28, 2023 22:35 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - राजस्थान में भरे जाएंगे इतने पद
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 905 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें राज्य सेवाओं के 424 और अधीनस्थ सेवाओं के 481 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
JUN 28, 2023 21:49 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुआ RPSC RAS का नोटिफिकेशन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन आज यानी 28 जून को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 28, 2023 20:52 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - इस दिन आएगा एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अब 30 जून को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
JUN 28, 2023 19:59 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुई सीयूईटी यूजी आंसर-की
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर आज जारी कर दी है। अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
JUN 28, 2023 19:33 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुई एसएससी एमटीएस आंसर-की
कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 28 जून से 4 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
JUN 28, 2023 18:37 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जूनियर अकाउंटेंट पदों के लिए करें अप्लाई
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर अकाउंटेंट के 5388 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 26 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
JUN 28, 2023 18:07 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब जारी होगा केवीएस पीआरटी रिजल्ट
द्रीय विद्यालय संगठन प्राइमरी टीचर यानी पीआरटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी करने जा रहा है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था।
JUN 28, 2023 17:34 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 7 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 28, 2023 16:55 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एमपी पुलिस में कांस्टेबल के कई पद खाली
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 28, 2023 16:34 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - आईटीबीपी में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका
भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर आज यानी 27 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 28, 2023 15:58 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब जारी होगी यूपी वीडीओ आंसर-की
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ले यूपी वीडीओ आंसर-की 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
JUN 28, 2023 15:06 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुआ बीपीएससी 69वीं नोटिफिकेशन
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 28, 2023 14:46 IST
ITBP Recruitment 2023: 458 कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 458 कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईटीबीपी द्वारा शुरू किए गए इस प्रमुख भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट -recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 28, 2023 13:33 IST
Sarkari Result 2023 Live - जल्द जारी होगी यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (The National Testing Agency) जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (National Eligibility Test (UGC- NET)) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगी। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2023 में उपस्थित हुए थे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in से अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
JUN 28, 2023 13:00 IST
Sarkari Result Live - MH SET परिणाम डाउनलोड
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 38वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जो उम्मीदवार Maharashtra State Eligibility Test (MH-SET) में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - setexam.unipune.ac.in पर जाकर पेपर I और पेपर 2 के लिए MH SET परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
JUN 28, 2023 12:37 IST
Sarkari Naukri 2023 Live - इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), गृह मंत्रालय ने सुरक्षा सहायक/कार्यकारी (एसए/ईएक्सई) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (एमटीएस/जीईएन) पदों के लिए आईबी एमएचए एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। उम्मीदवार एमएचए की आधिकारिक साइट mha.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।