एजुकेशन

RSMSSB Clerk Exam 2024 Date: जारी हुआ राजस्थान क्लर्क परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RSMSSB Clerk Grade II Exam 2024 Date: राजस्थान क्लर्क ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां राजस्थान क्लर्क ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा की तारीख और पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

RSMSSB Clerk Exam 2024

RSMSSB Clerk Grade II Exam 2024 Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने क्लर्क ग्रेड 2/जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल (RSMSSB Clerk Grade II Exam 2024) जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB Clerk Grade II Exam 2024: कब होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, क्लर्क ग्रेड 2/जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

RSMSSB Clerk Grade II Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा

राजस्थान क्लर्क/जूनियर असिस्टेंट फेज 1 भर्ती परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान, गणित और दूसरे पेपर में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी से सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर में 100 अंकों के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

How to download RSMSSB Clerk Grade II Exam Schedule 2024

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर Exam Schedule for Clerk Grade-II 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुआ झारखंड मैट्रिक लेवल एग्जाम का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RSMSSB Clerk Grade II Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में क्लर्क ग्रेड 2 के 645 पद और जूनियर असिस्टेंट के 3552 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन रिक्तियों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 3433 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 764 पद हैं। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 5 के तहत सैलरी दी जाएगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article