JSSC Matric Level Exam 2023, Jharkhand Matric Level Admit Card 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JSSC JMLCCE 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 20 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jmlccerecruitment.com पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
JSSC Matric Level Exam 2023 Date: कब होगी परीक्षा
आयोग द्वारा मैट्रिक लेवल प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2024 को रांची जिला में अवस्थित केंद्र पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे। पहले पेपर (भाषा ज्ञान) में 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा ज्ञान) में 100 सवाल और तीसरे पेपर (सामान्य ज्ञान) में 120 अंकों के 120 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
JSSC Matric Level Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान
झारखंड मैट्रिक लेवल प्रतियोगी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download JSSC Matric Level Admit Card 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर मैट्रिक लेवल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JSSC Matric Level Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 455 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 4 जुलाई 2023 से 3 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
