RRB Technician Exam Date 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उनके लिए एक बड़ी खबर है। RRB ने भर्ती के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। बता दें कि तय परीक्षा तिथियों में बदलाव कर नई तिथियां जारी की गई है। इस संबंध में बोर्ड द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की गई है। परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
RRB ग्रेड 1 और 3 भर्ती परीक्षा की डेट क्या है?
बता दें कि आरआरबी द्वारा टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 भर्ती के लिए परीक्षा तिथियों में हाल ही में बदलाव किया गया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब परीक्षाओं का आयोजन 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को किया जाएगा।
क्या थी पहले की तिथियां
बता दें कि पहले आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 से 9 मार्च के बीच में किया जाना था, जिसे बदलकर अब 6 से 13 मार्च के बीच किया जाएगा।
कब जारी होगा परीक्षा एडमिट कार्ड और सिटी सिल्प
मिली जानकारी के अनुसार, सिटी सिल्प बोर्ड द्वारा परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। ताकि परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़े। उसके बाद एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है परीक्षा का पैटर्न?
RRB टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 100 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। उम्मीदवार को परीक्षा देने के लिए केवल 90 मिनट का समय मिलेगा। इसमें गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर एवं एप्लीकेशन सब्जेक्ट के प्रश्न पूछे जाते हैं। बता दें कि प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
