RRB NTPC CBT 2 Result 2026 OUT: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर की भर्ती के कंप्यूटर आधारित परीक्षण-II का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 10 जुलाई, 2026 को RRB NTPC Graduate CBT-II की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख व डाउलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जोन वाइज नतीजों की जांच कर सकते हैं। जो उम्मीदवार एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें बोर्ड की ओर से CBAT/CBTST परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। एनटीपीसी स्नातक सीबीटी-2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 87,337 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सीईएन 06/2025 के तहत हुई इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी क्षेत्रवार मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट ऐसे करें चेक
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RRB NTPC Graduate Level CBT-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सीबीटी-2 में स्टेशन मास्टर और यातायात सहायक जैसे पदों के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (सीबीएटी) देना होगा। वहीं, टंकण से जुड़े पदों, जैसे वरिष्ठ लिपिक सह टंकक और कनिष्ठ लेखा सह टंकक, के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित टंकण कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी) में शामिल होना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन चरणों के लिए आरआरबी की ओर से अलग से परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

87 हजार अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म
बोर्ड की ओर से CBAT/CBTST सितंबर, 2026 में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार CBAT/CBTST परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आगे की जानकारी मिलती रहेगी।
