RRB JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेट्रोलॉजिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4,029 रिक्त पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। भारतीय रेलवे में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। 4 हजार से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती के लिए अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, उन्हें बता दें कि उनके पास आवेदन करने के अब केवल 6 दिन का समय बाकी रह गया है। लास्ट मिनट पर आने वाली सर्वर डाउन और अन्य दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अभी प्रक्रिया पूरी करें।
RRB JE Recruitment 2026 (Photo - AI)
कब है आवेदन की अंतिम तिथि
भारतीय रेलवे में जेई समेत अन्य पदों के लिए निकली भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसलिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यमों से पूरा किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AAI Recruitment 2026: एएआई में मैनेजर-जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, aai.aero से तुरंत करें आवेदन
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 4,029 पदों को भरा जाएगा। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है।
| जूनियर इंजीनियर (JE) | संबंधित ट्रेड (जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या B.E./B.Tech डिग्री। |
| डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री। |
| CMA पद | कम से कम 55% अंकों के साथ फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों में B.Sc. की डिग्री। |
| आयु सीमा | अभ्यर्थी की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी)। |
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
| सामान्य / OBC / EWS | 500 |
| SC / ST / PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक वर्ग | 250 |
भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं/मैट्रिक का सर्टिफिकेट
- संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
नोट - ऊपर दिए गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी होना अनिवार्य है।
आरआरबी भर्ती के लिए क्या है चनय प्रक्रिया
RRB JE पदों पर चयन मुख्य रूप से 4 चरणों में पूरा किया जाएगा, जो इस प्रकार है -
RRB JE Recruitment 2026 (Photo - AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Greenland में पढ़ाई का है सपना? इन सरकारी स्कॉलरशिप से हो सकता है पूरा, यहां देखें एलिजिबिलिटी
भर्ती के लिए कैसे करे आवेदन
स्टेप 1 - आधिकारिक रेलवे आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अपनी मुख्य जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 3 - अपनी योग्यता के अनुसार पोस्ट प्रेफरेंस और RRB जोन का चयन करें।
स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - अब, फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसे डाउनलोड करें।
नोट - उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
