एजुकेशन

RRB Group D admit card: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब आएगा? 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों को इंतजार

RRB Group D admit card: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 के तहत 32,438 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है।

Image

RRB Group D Admit Card 2025

RRB Group D admit card: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 के तहत 32,438 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ग्रुप डी भर्ती के जरिए रेलवे मेंअसिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। बता दें कि किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। सीबीटी पैटर्नसीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

एप्लीकेशन स्टेटस करें चेक

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं कि उनका फॉर्म रिजेक्ट हुआ है या स्वीकार कर लिया गया है। अभ्यर्थी rrbapply.in पर जाकर लॉग इन कर अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

पदों का ब्योरा- ग्रुप-डी

कुल पद : 32,438 (पदों के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)- असिस्टेंट (एस एंड टी) पद : 2012, असिस्टेंट (वर्कशॉप) पद : 3077, असिस्टेंट (ब्रिज) पद : 301, असिस्टेंट (कैरिएज एंड वैगन) पद : 2587, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) पद : 420, असिस्टेंट लोको शेड (इले.) पद : 950, असिस्टेंट ऑपरेशंस (इले.) पद : 744, असिस्टेंट पी-वे पद : 257, असिस्टेंट टीएल एंड एसी पद : 1665, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) पद : 799, असिस्टेंट टीआरडी पद : 1381, पॉइंट्समैन-बी पद : 5058, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV पद : 13187

आरआरसी के अनुसार पदों का विवरण

नार्दर्न रेलवे (नई दिल्ली), पद : 4785, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (गोरखपुर),पद : 1370, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज),पद : 2020, वेस्टर्न रेलवे (मुंबई), पद : 4672, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (जयपुर),पद : 1433, वेस्ट सेंट्रल रेलवे (जबलपुर),पद : 1614, ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर),पद : 964, साउथ ईस्ट सेंट्रल (बिलासपुर), पद:1337, साउथर्न रेलवे (चेन्नई),पद : 2694, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे,पद :2048, ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता), पद : 1817, सेंट्रल रेलवे (मुंबई), पद : 3244, ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर), पद : 1251, साउथ ईस्टर्न रेलवे(कोलकाता), पद:1044, साउथ सेंट्रल रेलवे (सिकंदराबाद), पद : 1642।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article