RRB ALP CBAT 2025
RRB ALP CBAT 2025 Date: आरआरबी एएलपी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एएलपी सीबीएटी एग्जाम 2025 डेट व एडमिट कार्ड सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, आरआरबी एएलपी कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का आयोजन 15 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले यानी 15 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि, आरआरबी एएलपी सीबीएटी एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले यानी 11 जुलाई को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।