एजुकेशन

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: जारी हुआ आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 26 फरवरी को जारी किया गया। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीबीटी 1 में शामिल होना होगा।

Image

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: आरआरबी एएलपी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीबीटी 1 में सफलता हासिल की थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने इससे पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप भी जारी की थी।

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 का आयोजन 19 मार्च और 20 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा के पहले भाग से 100 अंकों के 100 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, दूसरे भाग से 75 अंकों के 75 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RRB ALP Admit Card 2025

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 26 फरवरी को जारी किया गया। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article