एजुकेशन

RPSC RAS Exam 2024: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा स्थगित, जानें अब किस दिन होगा एग्जाम

RPSC RAS Exam 2024 Prelims Postponed: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से राज्य सिविल सेवा परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। RPSC की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। पहले यह परीक्षा 26 मई 2024 को होने वाली थी। अब Rajasthan RAS Prelims Exam 2024 का आयोजन जून 2024 में होगा।

Image

राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित

Photo : Times Now Digital

RPSC RAS Exam 2024 Prelims Postponed: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से राज्य सिविल सेवा परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। RPSC की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी सिविल सर्विस अब यह परीक्ष 16 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 26 मई 2024 को होने वाली थी। इसके चलते राजस्थान पीसीएस परीक्षा की तारीख में बदलाव हुआ है।

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब परीक्षा 16 जून को होगी। जबकि अन्वेषण एवं उत्खनन अधिकारी, क्यूरेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 जून को किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब RPSC RAS 2024 Exam New Date के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।
RPSC RAS 2024 Exam New Date Notice यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
RPSC RAS Notice

RPSC RAS Notice

पिछले साल राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से जूनियर लॉ ऑफिसर के कुल 140 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2023 को शुरू की गई थी, जो कि 9 अगस्त तक चली थी। वहीं, 4 व 5 नवंबर को पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। 30 नवंबर 2023 को रिजल्ट की घोषणा कर दी गई थी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article