एजुकेशन

RPSC RAS 2023 City Slip: जारी हुई आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप, इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड

RPSC RAS Mains 2023 City Slip: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक परीक्षा की सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPSC RAS 2023 City Slip

RPSC RAS Mains 2023 City Slip released at rpsc.rajasthan.gov.in: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा (RPSC RAS Main Exam 2023) की सिटी स्लिप आज यानी 14 जुलाई को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।

RPSC RAS Main Exam 2023 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई और 21 जुलाई 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालय पर होगी।

RPSC RAS Mains Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

आयोग ने आज मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप जारी की है। अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन करके आंवटित परीक्षा जिला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 जुलाई को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download RPSC RAS Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Mains 2023: इस बात का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। तय समय के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article