एजुकेशन

RBSE Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड का टाइम टेबल यहां करें चेक, जानें कब होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी होने वाला है। राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल जारी होने के बाद ही सब्जेक्ट वाइज परीक्षाओं की तारीख देख सकते हैं।

Image

राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2025

Photo : iStock

Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी होने वाला है। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्र कमर कस लें। राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तारीख की बात करें तो कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के आखिरी हफ्ते से आयोजित की जा सकती हैं। बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से टाइम टेबल चेक कर सकेंगे।

RBSE 10th 12th Time Table ऐसे करें चेक

  • टाइमटेबल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Rajasthan Board 10th or 12th Date Sheet 2025 के लिंक पर जाएं।
  • अपने क्लास के अनुसार दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • एग्जाम डेटशीट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan Board Exam Date: पिछले साल का टाइम टेबल

पिछले साल 2024 में राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च और 12वीं की 9 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित गई थीं। बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित किया गया था। राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया था। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 10 मई 2024 को जारी हुआ था।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article