एजुकेशन

Haryana Board 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं और DElEd परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Haryana Board 10th 12th Date Sheet 2025: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEH) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित हो गई है। साथ ही डीएलएड परीक्षा की भी तारीख घोषित कर दी गई है। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हो जाएंगी।

Image

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025

Haryana Board 10th 12th Date Sheet 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEH) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित हो गई है। साथ ही डीएलएड परीक्षा की भी तारीख घोषित कर दी गई है। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- bseh.org.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 2025 की परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में छात्र अपनी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकते हैं। ये परीक्षाएं फरवरी और अप्रैल 2025 के बीच होंगी।

Haryana Board 10th 12th Date Sheet: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच होंगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च के बीच होंगी। ये सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित होंगी। छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 8816840349 जारी किया गया है।

Haryana Board 10th Exam Date Sheet यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Haryana Board 12th Exam Date Sheet यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Haryana Board DElEd Exam Date: हरियाणा डीएलएड एग्जाम

हरियाणा बोर्ड डीएलएड फर्स्ट ईयर के लिए पुन:परीक्षा 2025 का आयोजन 27 फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा। इसके बाद अंतिम परीक्षा का आयोजन 20 मार्च 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में होगा। इसके लिए दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक का समय निर्धारित है। हरियाणा डीएलएड सेकेंड ईयर पुनःपरीक्षा 2025 का आयोजन 28 फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article