राजस्थान बोर्ड परीक्षा डेटशीट यहां से करें डाउनलोड, देखें अपडेट
राजस्थान बोर्ड परीक्षा डेटशीट यहां से करें डाउनलोड, देखें अपडेट
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च में किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। डेटशीट जारी होने के बाद ही परीक्षा की सही तारीख पता चल पाएगी। अगर बोर्ड परीक्षा मार्च में शुरू होती है तो इसके लिए एडमिट कार्ड फरवरी में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में इस साल लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद है। बीते सत्र की बात करें तो पिछले साल भी परीक्षा में इतने ही स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 26 अप्रैल तक किया गया था। उम्मीद है कि बोर्ड इस साल के लिए भी परीक्षा का टाइम टेबल बहुत जल्द जारी करेगा।
RBSE 10th, 12th Time Table 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव डेटशीट, जानिए कब होगी कौन से विषय की परीक्षा
हाल ही में सीबीएसई के अलावा ओडिशा और झारखंड बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी की है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें भी वायरल होती रहती है। ऐसे में स्टूडेट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुडे़ किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
