फरवरी में होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा, rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें डेटशीट
फरवरी में होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा, rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें डेटशीट
राजस्थान बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी में किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है। राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2023 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
बीते सत्र के लिए राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था। राजस्थान बोर्ड एग्जाम में पिछले साल लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं, इस साल भी परीक्षा में तकरीबन इतने ही स्टूडेंट्स शामिल होने की उम्मीद है।
बोर्ड परीक्षा को लेकर कई बार फर्जी खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
RBSE Rajasthan Board Time Table 2023: राजस्थान 10वीं 12वीं की डेटशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर, ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 की घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की ओर से भी की जा सकती है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट के अलावा शिक्षा मंत्री के ट्विटर हैंडल पर भी नजर बनाए रखें। राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2023 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
