RBSE Rajasthan Board 10th 12th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा को लेकर बड़ी (Rajasthan Board 10th Exam) खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान, अजमेर इस बार बोर्ड परीक्षाएं जल्द आयोजित करने की तैयारी (Rajasthan Board 12th Exam) में है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस बार जल्द लिए जाने की तैयारियां की जा रही है। अंतिम रूप देते ही इसे जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि अपनी अपनी तैयारी तेज कर दें।
Rajasthan Board Exam Date: कब हुई थी राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा
पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। हालांकि इस बार परीक्षा में देरी नहीं की जाएगी। यहां 10वीं का पास पर्सेंटेज 93.60 पर्सेंट देखने को मिला था। जबकि 12वीं का पास फीसदी 97.09 फीसदी दर्ज किया गया था।
Rajasthan Board 10th 12th Exam: सालभर में दो बार होंगी परीक्षा
बीते दिनों राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट कर जानकारी साझा किया था कि अब 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सालभर में दो बार आयोजित की जाएंगी। पहले चरण की परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च के महीने में निर्धारित होंगी। इसे मुख्य परीक्षा माना जाएगा। इसके बाद मई-जून में दोबारा परीक्षाएं आयोजित होंगी।
Rajasthan Board Exam Date 2026: कब कब होगी परीक्षा
यहां मुख्य परीक्षा में सभी छात्रों का भाग लेना अनिवार्य होगा। वहीं यदि इस परीक्षा में किसी छात्र के 3 विषयों में कंपार्टमेंट या फेल हो जाता है तो वह मई-जून की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा सभी विषयों में पास होने वाले छात्र अंकों में सुधार के लिए भी दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।
