Rajasthan Board of Secondary Education RBSE Mains Exam Admit Card 2023 जल्द ही जारी करने वाला है। यदि आप भी इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो यहां से जानें कैसे व कब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। बता दें, अभी तक की अपडेट के अनुसार, केवल प्रैक्टिकल परीक्षा के 14 फरवरी, 2023 को एडमिट कार्ड जारी किया गया था, प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड उन छात्रों के लिए है जिन्होंने निजी स्कूलों के माध्यम से पंजीकरण कराया है। अभी लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होना बाकी है।
9 मार्च से होंगी राजस्थान बोर्ड की परीक्षा
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 2023 की परीक्षाएं 9 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। पहला पेपर मनोविज्ञान विषय का होगा और 12 अप्रैल, 2023 को व्यावसायिक विषयों के साथ राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी।
RBSE 2023 Admit Card - आरबीएसई परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- इसके बाद “Rajasthan
Board Exam 2023” पर क्लिक करें। - अपने जिले का चयन करें, अपना नाम और अपने पिता का नाम दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उनका प्रिंट आउट जरूर रख लें।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा या छात्र के नाम और पिता के नाम का उपयोग करके भी RBSE 2023 Admit Card को डाउनलोड किया जा सकता है।
Rajasthan Board 2023 Date - कब से कब तक होगी राजस्थान बोर्ड की परीक्षा
आरबीएसई 16 मार्च, 2023 से आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा की शुरुआत करेगा जबकि 11 अप्रैल, 2023 को यह परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी।
कक्षा 12 परीक्षा की परीक्षाएं 9 मार्च, 2023 से शुरू होकर 12 अप्रैल, 2023 को समाप्त हो जाएंगी।
