RBSE Board Exam 2023, RBSE Class 10th 12th Admit Card 2023: राजस्थान बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड (RBSE Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RBSE Board Exam 2023 Date: मार्च में होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा (RBSE Class 12th Exam 2023) का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। जबकि, 10वीं की परीक्षा (RBSE Class 10th Exam 2023) 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक सुबह 8:45 बजे से 11:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RBSE Board Exam 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड में होगी ये जानकारी
राजस्थान 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड में स्टूडेंट का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम सेंटर और माता- पिता का नाम सहित अन्य जानकारी दी होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें। एडमिट कार्ड जारी होते ही स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download RBSE Class 10th, 12th Admit Card 2023
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड ने हाल ही में 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किया था। चूंकि, थ्योरी परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बोर्ड अब किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, इस संंबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
