एजुकेशन

Rajshaladarpan.nic.in, RBSE Class 8th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम घोषित, जानें कब और कहां एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2024 Direct Link At rajeduboard.rajasthan.gov.in rajshaladarpan.nic.in LIVE: आरबीएसई क्लास 8वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र और अभिभावक राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और rajsaladarpan.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद नतीजों की जांच कर सकेंगे।

Image

RBSE 5th 8th Result 2024

RBSE Class 5th 8th Result 2024 Date: जल्द जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने फिलहाल कक्षा 5वीं व 8वीं रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। वहीं, बोर्ड द्वारा राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024 डेट व टाइम की घोषणा सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर एक या दो दिन के अंदर कर दी जाएगी। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Rajasthan Board Result 2024 Roll Number: रोल नंबर रखें तैयार

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को तैयार रखें। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होते ही स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RBSE 5th 8th Result 2024

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 5वीं व 8वीं रिजल्ट 2024 की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल से 4 मई तक किया गया था। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 मार्च से 4 अप्रैल तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 5वीं व 8वीं परीक्षा में लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article