RBI Assistant Mains Result 2023, RBI Assistant Mains Cut Off 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा असिस्टेंट मेन्स एग्जाम का रिजल्ट (RBI Assistant Mains Result 2023) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
RBI Assistant Mains Result 2023: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 18 नवंबर और 19 नवंबर को किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिर मेन्स एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को किया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से मेन्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
RBI Assistant Result 2023 Date: कब आएगा मेन्स रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एग्जाम का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं हैं। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थी मेन्स एग्जाम की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।
RBI Assistant Mains Expected Cut Off Marks 2023
| Category | RBI Assistant Mains Expected Cut Off Marks 2023 |
| जनरल | 115-121 |
| ईडब्ल्यूएस | 100-109 |
| ओबीसी | 70-73 |
| एससी | 76-82 |
| एसटी | 81-84 |
RBI Assistant Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 20,700 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
