Avni Kejriwal CBSE Topper: री-इवैल्युएशन में हुआ कमाल, रांची की अवनी को मिले 500 में से 500 अंक, रचा इतिहास

Avni Kejriwal CBSE Topper: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्युएशन में रांची की कॉमर्स छात्रा अवनी केजरीवाल ने इतिहास रच दिया है। री-इवैल्यूएशन में 24 अंक बढ़ने से अवनी को 500 में से 500 अंक मिले हैं। इंग्लिश और बिजनेस स्टडीज समेत सभी 5 उन्होंने 100% अंक प्राप्त किए हैं।

Avni Kejriwal CBSE Topper: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने हाल ही में कक्षा 12वीं के री-इवैल्युएशन के नतीजे जारी करने शुरू कर दिए हैं। अभी तक केवल 87 प्रतिशत छात्रों के रिजल्ट जारी किए गए हैं। जल्द ही बाकी के रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे। री-वैल्यूएशन प्रक्रिया के बाद जारी हुए परिणाम कई छात्रों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए हैं, क्योंकि स्क्रूटनी और री-इवैल्युएशन की प्रक्रिया के बाद कई छात्रों के मार्क्स में बड़ा उछाल देखा गया है। इन्हीं में से एक सबसे हैरान करने वाला और प्रेरणादायक मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है। यहां रहने वाली कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अवनी केजरीवाल (Avni Kejriwa) ने री-इवैल्युएशन के बाद 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है।

CBSE 12th Revaluation Result

CBSE 12th Revaluation Result (Photo - AI)

100 फीसदी अंक पाकर अवनी बनीं मिसाल

सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था, जिसमें अवनी केजरीवाल को उनकी उम्मीद से कम मार्क्स मिले थे, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत और परीक्षा में दी गई परफॉर्मेंस पर इतना भरोसा था कि उन्होंने मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया। जब री-इवैल्यूएशन के नतीजे घोषित हुए, तो हर कोई दंग रह गया। कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अवनी ने पूरे 100 फीसदी यानी 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस सफलता के बाद अवनी न सिर्फ खुद एक मिसाल बन गई हैं, बल्कि उनकी यह कामयाबी पूरे झारखंड के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

End of Feed