एजुकेशन

Rajasthan SI Exam 2021: घोषित हुई राजस्थान सब इंस्पेक्टर इंटरव्यू डेट, यहां देखें नोटिस

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 10, 2023, 07:33 PM IST

Rajasthan SI Exam 2021, RPSC Sub Inspector Interview Date 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तारीख आज आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर घोषित कर दी है। अभ्यर्थी यहां इंटरव्यू का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

RPSC SI Interview Date

Photo : iStock

Rajasthan SI Exam 2021, RPSC Sub Inspector Interview Date 2021: आरपीएसी एसआई इंटरव्यू डेट का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। अगर आप भी इंटरव्यू में भाग लेने जा रहे हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी राजस्थान सब इंस्पेक्टर इंटरव्यू की तारीख देख सकते हैं।

RPSC SI Exam Date 2021: कब होगा इंटरव्यू

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्थान सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू के तीसरे चरण का आयोजन 20 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कॉल लेटर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर आपलोड कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी इन स्टेप्स के जरिए अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RPSC Sub Inspector Interview Call Letter 2021

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'Admit Card for Sub Inspector Comb. Comp. Exam 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां 'Get Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
RPSC Sub Inspector Interview Date 2021 Notice - Direct Link

RPSC Sub Inspector Recruitment 2021: इतने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 14 सितंबर और 15 सितंबर 2021 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में किया गया था। इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 857 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article