एजुकेशन

Rajasthan School News: राजस्थान के बीकानेर और बढ़ी स्कूल की छुट्टी, कड़ाके की सर्दी जारी

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 15, 2023, 09:06 PM IST

Rajasthan School Closed News Today in Hindi 2022: राजस्थान के स्कूलों में एक बार फिर शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया गया है। इसके अलावा कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 1 से 7वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश बढ़ गया है। कक्षा 8वीं-12वीं के छात्रों के लिए समय में भी बदलाव किया गया है।

Image

राजस्थान के स्कूल हुए बंद

Photo : iStock

Rajasthan School Closed News Today in Hindi 2022: राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की सर्दी का असर एक बार फिर स्कूलों पर देखने को मिल रहा है। सर्दी को देखते हुए स्कूलों में फिर से छुट्टियां बढ़ाए जाने की चर्चा हो रही है। सर्दी के असर को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टियों को आगामी 18 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक गौरव अग्रवाल ने 15 जनवरी को आदेश जारी कर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बच्चों की छुट्टियों को 18 जनवरी तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्टाफ को यथावत समय पर आना पड़ेगा लेकिन बच्चों को स्कूल आने से छूट दी जा रही है और ठंड से एहतियात के रूप में इस कदम को उठाया गया है।

इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्कूल कक्षा 8वीं तक बंद रहेगा जबकि कक्षा 9-12 के लिए स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार शीत लहर के कारण स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा

गोरखपुर के स्कूल 16 और 17 जनवरी 2023 को बंद रहेंगे। गोरखपुर के डीएम ने घोषणा की है कि जिले के सभी स्कूलों में कक्षा एलकेजी से 12वीं तक का शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा।

झारखंड के स्कूल 16 जनवरी, 2023 से फिर से खुलेंगे। झारखंड में शीतलहर के चलते कक्षा केजी से पांचवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहे. कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने 9 जनवरी, 2023 से स्कूल फिर से शुरू किया जबकि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खुले रहेंगे।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article