एजुकेशन

Rajasthan RAC Constable Result: राजस्थान RAC कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी, Direct Link से फटाफट करें चेक

Rajasthan RAC Constable Result @ police.rajasthan.gov.in: पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा आरएसी की पांचवी बटालियन में कांस्टेबल भर्ती—2025 (सामान्य) हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है।

Image

Rajasthan RAC Constable Result out

Rajasthan RAC Constable Result @ police.rajasthan.gov.in (Sarkari Result 2025): पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा आरएसी कांस्टेबल भर्ती—2025 (सामान्य) हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान आरएसी कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा दी थी, वह राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पांचवीं और 12वीं बटालियन का रिजल्ट जारी किया गया है। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर की आवश्यकता होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले राजस्थान पुलिस की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद अपलोड्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको राजस्थान पुलिस के अलग अलग परिणाम का लिंक नजर आएगा।
  • यहां 5वीं बटालियन और 12वीं बटालियन कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पीडीएफ फॉर्म में रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

5वीं बटालियन का रिजल्ट

पांचवीं बटालियन के कमाण्डेन्ट चूनाराम जाट ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा का परिणाम राजस्थान पुलिस विभाग की वेबसाइट पर देख सकते है। इसके साथ ही परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रोल नम्बरों की सूची कार्यालय कमाण्डेन्ट, पांचवी बटालियन आरएसी, घाटगेट हजूरी तोपखाना, जयपुर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जावेगी जिसके लिए नियत तिथि व स्थान की सूचना पृथक से जारी की जावेगी।

12वीं बटालियन का भी रिजल्ट जारी

आरएसी की बारहवीं बटालियन में कांस्टेबल भर्ती—2025 (सामान्य) हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार परीक्षा परिणाम जारी किया गया। बटालियन के कमाण्डेन्ट केवलराम ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा का परिणाम राजस्थान पुलिस विभाग की वेबसाइट पर देख सकते है। इसके साथ ही परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रोल नम्बरों की सूची बटालियन के दिल्ली स्थित मुख्यालय तीसरी बटालियन, डीएपी बैरिक नंबर 5, विकासपुरी, नई दिल्ली के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जा चुकी है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article