एजुकेशन

Rajasthan PTET Seat Allotment Result: राजस्थान पीटीईटी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Rajasthan PTET Seat Allotment Result 2024: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की तरफ से राजस्थान प्री टीचर्स एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2024 के लिए पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने दो वर्षीय और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर्स प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वो परिणाम की जांच कर सकते हैं।

Image

Rajasthan PTET सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

Rajasthan PTET Seat Allotment Result 2024: राजस्थान प्री टीचर्स एजुकेशन टेस्ट यानी Rajasthan PTET के लिए पहले सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com के माध्यम से अपना पीटीईटी कॉलेज आवंटन पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा राजस्थान के कोटा में स्थित वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU, Kota) की ओर से की गई है।

राजस्थान पीटीईटी के लिए जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें फीस के साथ छात्र लॉगिन पोर्टल पर वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Rajasthan PTET Seat Allotment Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर 2-year or 4-year BA.BEd or BSC.BEd course के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Check Seat Allotment Results के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से सीट एलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद अपने सीट अलॉटमेंट लेटर का प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan PTET Seat Allotment Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Rajasthan BEd College में सीट रिजर्व करना होगा

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, जो आवेदक पहले सीट अलॉटमेंट रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं और कॉलेज रिपोर्टिंग के बाद आगे बढ़ना चाहते हैं। जो छात्र 21 से 26 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अपवर्ड मूवमेंट के बाद सीट अलॉटमेंट प 28 जुलाई को आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को 29 से 30 जुलाई के बीच अपने संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article