एजुकेशन

Rajasthan PTET Admit Card 2024: जारी हुआ राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड, Direct Link से तुरंत करें डाउनलोड

Rajasthan PTET Admit Card 2024 Released at ptetvmou2024.com: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan PTET Admit Card 2024

Rajasthan PTET Admit Card 2024 Released at ptetvmou2024.com: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan PTET 2024) का एडमिट कार्ड आज यानी 2 जून को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड (Rajasthan PTET Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

राजस्थान पीटीईटी एग्जाम का आयोजन 9 जून को किया जाएगा। इस परीक्षा में 600 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। वहीं, आज इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें इस साल परीक्षा के लिए लगभग 4.5 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

Rajasthan PET Admit Card 2024: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Rajasthan PTET Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.comपर जाएं।
  • फिर राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थ अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTE 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा

राजस्थान पीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न टीचर्स ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी में बी.एड और राज्य में स्थित विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए.बी.एड या बी.एससी. बी.एड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article