एजुकेशन

Rajasthan Board 2023: अलर्ट! राजस्थान बोर्ड टाइमटेबल में हुआ बदलाव, तुरंत करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 2, 2023, 10:57 AM IST

Rajasthan Board Exam 2023 Date Revised: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट में कुछ बदलाव किया है। यदि आप भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो यहां से तुरंत नई परीक्षा ति​थियां नोट करें।

Image

बदल गई राजस्थान बोर्ड की परीक्षा तिथि (Image source - pixabay)

Board of Secondary Education, Rajasthan ने बड़ी खबर जारी की है, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र ध्यान दें, राजस्थान बोर्ड की परीक्षा तिथि में कुछ बदलाव कर दिया गया है, अब आपको नई तिथियों के बारे में जानने की जरूरत है। हालांकि राजस्थान बोर्ड 2023 की समय सारिणी लगभग वही है, लेकिन बदलाव छोटा ही क्यों न हो आपको पता होना चाहिए।

RBSE Board Exam 2023 की समय-सारिणी (Rajasthan Board 2023 Time Table) को संशोधित किया गया है और यह आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। Rajasthan Board 2023 के तहत, कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए 3 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। Rajasthan Board अब इस परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल, 2023 को आयोजित करेगी।

जानें कारण

RBSE ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि 3 अप्रैल को महावीर जयंती है, ऐसे में आरबीएसई (RBSE) ने इस दिन को अवकाश के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। राजस्थान राज्य में कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के छात्रों के लिए बाकी के दिनों की परीक्षा तिथियां समान रहेंगी।

कब आएंगे राजस्थान बोर्ड 2023 एडमिट कार्ड

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है, बता दें, कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए एडमिट कार्ड आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

कब से होगी राजस्थान बोर्ड परीक्षा

राजस्थान में होने वाली कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च, 2023 से शुरू होगी जबकि 11 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। RBSE Class 10th सुबह 8.30 बजे से आयोजित की जाएगी। दूसरी तरफ, राजस्थान कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। RBSE Class 12th सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे आयोजित की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article