Board of Secondary Education, Rajasthan Board Exam 2023 में यदि भाग लेने जा रहे हैं तो आपको गाइडलांइड के बारे में जरूर पता होना चाहिए। बता दें, Rajasthan Board Exam 2023 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है, हालांकि अभी राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है, लेकिन गाइडलाइंस जारी की जा चुकी हैं।
राजस्थान बोर्ड 2023 टाइम टेबल में हुआ है बदलाव
Rajasthan Board 2023 कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च, 2023 से शुरू हो रही है, जबकि 11 अप्रैल, 2023 को राजस्थान मैट्रिक परीक्षा खत्म होगी। इस दौरान RBSE Class 10th की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 तक चलेगी।
Rajasthan Board 2023 कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। RBSE Class 12th सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे आयोजित की जाएगी।
अब यदि बदलाव की बात करें, तो राजस्थान बोर्ड 2023 एग्जाम डेट को लेकर हाल ही एक आधिकारिक खबर आई, जिसमें कहा गया कि राजस्थान कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए 3 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है, और अब इस परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल, 2023 को किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड कब व कैसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड कब जारी होंगे इस बारे में कैबिनेट मिनिस्टर Dr. Bulaki Das Kalla ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक बार जारी होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें
RBSE Admit Card 2023 - Download Pdf Here
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और 'RBSE एडमिट कार्ड 12वीं 2023' लिंक पर क्लिक करें।
- स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- 'लॉगिन' टैब पर क्लिक करें।
- आरबीएसई एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए क्या हैं गाइडलाइंस
राजस्थान बोर्ड 2023 में बैठने वाले परीक्षार्थियों को अपने वैध एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इस दौरान एडमिट कार्ड का फोटोफॉपी लेकर आने से परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
हालांकि अभी राजस्थान अजमेर बोर्ड 2023 की तरफ से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन एक बार जारी होने के बाद आपको प्रवेश पत्र दिए गए दिशा निर्देशों को ठीक से पढ़ने व समझने की जरूरत है।
Rajasthan Board 2023 Admit Card पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर ही सेंटर पर पहुंचना होगा, यदि आप देर से पहुंचे तो परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं पाएंगे।
राजस्थान बोर्ड 2023 के तहत, बोर्ड परीक्षा का समय खत्म होने तक किसी भी छात्र को सीट छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के दौरान, एग्जाम सेंटर पर मोबाइल, घड़ी या कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बैन रहेंगे।
