Rajasthan Board 10th 12th Exam Model Paper 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए मॉडल पेपर जारी किया गया है। बोर्ड एग्जाम में बेहतर तैयारी करने के लिए मॉडल पेपर की मदद ले सकते हैं। बता दें कि बोर्ड एग्जाम के लिए मॉडल पेपर हर सब्जेक्ट के अनुसार जारी किए गए हैं। ऐसे में छात्र अपने सब्जेक्ट का मॉडल पेपर चेक कर सकते हैं।
मॉडल पेपर कक्षा 10 आरबीएसई बोर्ड 2024-25 अंग्रेजी, विज्ञान और गणित सहित सभी विषयों के लिए उपलब्ध है।छात्रों को परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना जानने के लिए कक्षा 10 आरबीएसई सैंपल पेपर 2024-25 के साथ प्रैक्टिस करनी चाहिए। मॉडल पेपर डाउनलोड करे के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
RBSE 10th 12th Model Paper ऐसे करें डाउनलोड
- राजस्थान बोर्ड का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाती है Model Paper वाले ऑप्शन पर जाएं।
- अगले पेज पर MODEL PAPERS 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने क्लास के अनुसार दिए लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर सब्जेक्ट वाइज मॉडल पेपर PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- मॉडल पेपर चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Rajasthan Board 10th Exam 2025 Model Paper यहां डायरेक्ट लिंक से पाएं।
Rajasthan Board 12th Exam 2025 Model Paper यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
RBSE 10th Exam Pattern: किस पैटर्न पर एग्जाम
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 80 मार्क्स की होंगी। इसके लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि पेपर कई भागों में बंटा होगा। इसमें पहले बहुविकल्पीय सवाल होंगे। इसके बाद रिक्त स्थान, अतिलघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और निबंधात्मक या मानचित्र कार्य होंगे। सभी सेक्शन के लिए मार्क्स निर्धारित है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉडल पेपर चेक कर लें।
