Punjab PCS Result 2026: हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा के नतीजों पर लगाई रोक, दिसंबर की इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

पंजाब लोक सेवा आयोग की PCS कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षा के नतीजों को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिलहाल आगे की चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

पंजाब PCS भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम खबर सामने आई है। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की PCS कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षा के नतीजों को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिलहाल आगे की चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। साथ ही संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड भी तलब किए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। ऐसे में मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अपडेट का इंतजार करना होगा।

Punjab PCS Result 2026

Punjab PCS Result 2026: हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा के नतीजों पर लगाई रोक

क्यों हाई कोर्ट पहुंचे उम्मीदवार?

End of Feed