PSTET Admit Card 2023: पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने पीएसटीईटी एडमिट कार्ड 2023 को जारी कर दिया है। पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट हॉल टिकट सभी उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा पीएसटीईटी की आधिकारिक साइट pstet2023.org से डाउनलोड किए जा सकते हैं। यहां पर पीएसटीईटी के प्रवेश पत्र के डायरेक्ट लिंक और साथ ही स्टेप्स को फॉलो करते हुए प्रवेश पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य जरूरी विवरण को यहां पर चेक कर सकते हैं।
PSTET Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें पीएसटीईटी का प्रवेश पत्र
पीएसटीईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
पीएसटीईटी की आधिकारिक साइट pstet2023.org पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध पीएसटीईटी 2023 एडमिट कार्ड लिंक को क्लिक करें।
लॉग इन विवरण को दर्ज करें और सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड को चेक कर लें और फिर पेज को भी डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रखें।
पीटीईटी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड - PSTET Admit Card Download Direct Link
पीएसटीईटी 2023 परीक्षा 12 मार्च, 2023 को राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे- पेपर 1 और पेपर 2। पेपर 1 और 2 दोनों में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय सवाल शामिल होंगे, हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होगा।
पीएसटीईटी में सभी प्रश्न एमसीक्यू आधारित होने वाले हैं, इसके अलावा हर में एक अंक होगा, जिसमें चार विकल्प होंगे, इनमें से एक उत्तर भी सही होगा। इस पूरी प्रक्रिया में कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस बारे में ज्यादा संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार पीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक कर सकते हैं। ऊपर दिए स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपने पीएसटीईटी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें।
