एजुकेशन

PNB SO Result 2024: पंजाब नेशनल बैंक एसओ भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट

PNB SO Result 2024 Declared: पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए 25 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा अप्रैल 2024 में आयोजित हुई थी। जारी रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाना होगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।

Image

PNB SO का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

PNB SO Result 2024 Declared: पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जारी रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाना होगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 25 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा अप्रैल 2024 में आयोजित हुई थी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

PNB SO Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद PNB SO Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर रिजल्ट चेक करने का लिंक दिखेगा।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

वैकेंसी डिटेल्स

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती अभियान के तहत कुल 1025 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल रिक्त पदों में से बैंक क्रेडिट ऑफिसर के 1,000 पद, मैनेजर फॉरेक्स के 15 पद, साइबर सिक्योरिटी और सीनियर सिक्योरिटी मैनेजर के 5-5 पद भरे जाएंगे।

जिन अभ्यर्थियों के नाम घोषित सूची में हैं, वे भर्ती के अगले दौर में उपस्थित होने के पात्र हैं और उन्हें Interview Round के लिए बुलाया जाएगा। पीएनबी एसओ रिजल्ट 2024 की घोषणा भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण यानी ऑनलाइन परीक्षा के लिए की गई है। विशेषज्ञ अधिकारियों जैसे कि अधिकारी (क्रेडिट), प्रबंधक (विदेशी मुद्रा, साइबर सुरक्षा) और वरिष्ठ प्रबंधक (साइबर सुरक्षा) के विभिन्न पदों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article