PM Rashtriya Bal Puraskar 2024, Rashtriya Bal Puraskar 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 19 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है। इस समारोह का आयोजन 22 जनवरी 2024 को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया। यह पुरस्कार बच्चों को कला और संस्कृति, वीरता, नवाचार, सामाजिक सेवा, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उनके असाधारण काम के लिए दिया गया।
किन बच्चों को मिला पुरस्कार
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हर साल असाधारण योग्यता और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 5 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को दिया जाता है। इस साल यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल बच्चो में नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन बच्चों को इस साल बाल पुरस्कार से नवाजा गया है।
PM Rashtriya Bal Puraskar 2024 Winner List
| Name | State | Field |
| आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत) | महाराष्ट्र | शौर्य |
| अनुष्का पाठक | उत्तर प्रदेश | कला एवं संस्कृति |
| अरिजीत बनर्जी | पश्चिम बंगाल | कला एवं संस्कृति |
| अरमान उभरानी | छत्तीसगढ़ | कला एवं संस्कृति |
| हेत्वी कंतिभाई खिमसुरिया | गुजरात | कला एवं संस्कृति |
| इश्फाक हमीद | जम्मू एवं कश्मीर | कला एवं संस्कृति |
| मोहम्मद हुसैन | बिहार | कला एवं संस्कृति |
| पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया | तेलंगाना | कला एवं संस्कृति |
| सुहानी चौहान | दिल्ली | नवाचार |
| आर्यन सिंह | राजस्थान | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी |
| अवनीश तिवारी | मध्य प्रदेश | सामाजिक सेवा |
| गरिमा | हरियाणा | सामाजिक सेवा |
| ज्योत्सना अकतर | त्रिपुरा | सामाजिक सेवा |
| सैयाम मजूमदार | असम | सामाजिक सेवा |
| आदित्य यादव | उत्तर प्रदेश | खेल |
| चार्वी ए | कर्नाटक | खेल |
| जेसिका नेई सर्ंग | अरुणाचल प्रदेश | खेल |
| लिंथोई चानमबाम | मणिपुर | खेल |
| आर सूर्य प्रसाद | आंध्र प्रदेश | खेल |
प्रधानमंत्री करेंगे मुलाकात
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने वाले इन सभी बच्चों से 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे।इन बच्चों को 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।
