PM Internship में मिलेगा कैंपस हायरिंग का ऑप्शन, टॉप कंपनियों में काम करने का मौका, बढ़ेगा स्टाईपेंड

PM Internship: पीएम इंटर्नशिप स्कीम में कैंपस हायरिंग का ऑप्शन छात्रों के बेहतर भविष्य और कॉर्पोरेट सेक्टर में अनुभव प्राप्त करने के लिए किया गया है। इसमें छात्रों को टॉप कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा।

PM Internship: भारत सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने और उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करने के लिए 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' को लगातार विस्तार दे रही है। हाल ही में इस योजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जो छात्रों की राह आसान करेगा। इस बदलाव के तहत अब कंपनियां सीधे कॉलेज कैंपस में जाकर इंटर्न का चयन कर सकेंगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य कॉर्पोरेट जगत की भागीदारी बढ़ाना और युवाओं को सीधे उनके शैक्षणिक संस्थानों से पेशेवर दुनिया से जोड़ना है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

PM Internship

PM Internship में मिलेगा कैंपस हायरिंग का ऑप्शन

कैंपस हायरिंग का नया 'कैंप मोड'

पहले इस योजना के तहत सभी भर्तियां एक केंद्रीकृत पोर्टल के माध्यम से की जाती थी। लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए "कैंप मोड" (Camp Mode) ऑप्शन शुरू किया गया है। इसके जरिए भर्ती करने वाली कंपनियां सीधे विभिन्न संस्थानों का दौरा कर सकती हैं, वहां अपनी कंपनी और इंटर्नशिप की भूमिकाओं के बारे में जानकारी दे सकती हैं और मौके पर ही योग्य उम्मीदवारों का चुनाव किया जा सकता है। इससे न केवल भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी बल्कि कंपनियों को अपनी जरूरत के अनुसार सही प्रतिभा खोजने में भी आसानी होगी। यह छात्रों और कंपनियों दोने के लिए एक Win-Win स्थिति है।

End of Feed