क्या है CBT मोड? जानें पेन-पेपर से कंप्यूटर टेस्ट पर क्यों शिफ्ट हो रहे हैं देश के बड़े एंट्रेंस एग्जाम्स

समय बदलने के साथ परीक्षा के तौर-तरीकों में भी बदलाव हुआ है। पेन और पेपर मोड से देश के सभी बड़े एंट्रेंस एग्जाम CBT पर शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन इसकी वजह क्या है आइए जानते हैं।

भारत में बीते कुछ सालों से धीरे-धीरे सभी एंट्रेंस एग्जाम के तौर-तरीकों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ा बदलाव है पेन-पेपर मोड का हटना और परीक्षाओं का सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में शिफ्ट होना। पहले जहां छात्र परीक्षा केंद्रों पर हाथ में पेन लेकर बैठते थे, अब वह कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। चाहे JEE हो या NEET, CUET और बैंकिंग परीक्षाएं—ज्यादातर बड़े एंट्रेंस एग्जाम अब पूरी तरह ऑनलाइन यानी CBT मोड में शिफ्ट हो चुके हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि ऐसा क्यों किया गया? क्यों सभी एंट्रेंस एग्जाम पेन-पेपर मोड से हटकर सीबीटी मोड में शिफ्ट हो रहे हैं। इसके बारे में न केवल छात्रों को बल्कि अभिभावकों और टीचरों को जानने की भी जरूरत है, ताकि बच्चों को पहले से इस तरह की परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सकें।

क्या है CBT मोड

क्या है CBT मोड

सीबीटी क्या है?

भारत में वर्तमान समय में होने वाली कई बड़ी परीक्षाएं सीबीटी मोड में आयोजित की जा रही है। सीबीटी की फुल फॉर्म कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (Computer Based Test) है। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें ओएमआर शीट (OMR Sheet) तरह भरना नहीं पड़ता, बस एक क्लिक में ऑप्शन का चुनाव करना होता है और नेक्स कर अगले प्रश्न पर जाना होता है।

End of Feed